Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: रोटी मांगने को लेकर विवाद, नशे में धुत युवकों ने...

Punjab News: रोटी मांगने को लेकर विवाद, नशे में धुत युवकों ने ढाबा संचालक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के राहो रोड स्थित एक ढाबा संचालक पर कुछ युवकों द्वारा बेखौफ होकर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान सारी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि 10 से 15 युवक ढाबा संचालक को घेरकर बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं।

जानकारी देते पीड़ित सतपाल ने बताया कि 1 अक्तूबर की रात वह अपना ढाबा बंद कर रहा था, तभी नशे में धुत एक युवक वहां पहुंचा और रोटी मांगने लगा। सतपाल ने युवक को कहा कि “ढाबा बंद हो चुका है, तुम किसी और जगह से ले लो,” लेकिन इस बात पर युवक भड़क गया और झगड़ा करने लगा।

सतपाल के अनुसार, युवक नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा और धमकियां देने लगा। सतपाल ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपनी मां के साथ घर की ओर जा रहा था, तभी अगले मोड़ पर युवक अपने 10–15 साथियों के साथ पहुंच गया और दोनों पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावरों ने सतपाल को चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ लात-घूसे बरसाए। जब उसके पिता उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। यहां तक कि सतपाल की मां पर भी धक्का-मुक्की की गई और उन्हें चोटें आईं।

पीड़ित ने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में दर्ज करवाई गई, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई है और न ही किसी आरोपी पर कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी सबूत सामने आने के बाद भी पुलिस की धीमी कार्यवाही गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं, पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब इस बारे में थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस से बात की गई, तो अधिकारियों ने कहा, “हमें शिकायत मिली है, फिलहाल जांच की जा रही है। जो भी बनती कार्रवाई होगी, की जाएगी।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -