राजस्थानः उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई। जहां एक महिला को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार महिला तालाब के पास कपड़े धो रही महिला कि अचानक मगरमच्छ ने उसकी बेटी पर हमला दिया। इस दौरान महिला ने अपनी 12 साल की बेटी को बचाने की कोशिश की, तभी वह खुद मगरमच्छ का शिकार बन गई।
जानकारी के मुताबिक झामर कोटड़ा के पारोला गांव की महिला सुबह बेटी के साथ जंगल में बकरी चराने गई थी। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह तालाब किनारे कपड़े धोने लगी। पानी से निकले मगरमच्छ ने उसकी बेटी पर झपटा मारा। उसे बचाने के लिए बेटी को जोर से दूर धकेल दिया, लेकिन तभी मगरमच्छ ने पीछे से महिला को जबड़े में दबोच लिया और पानी में खींच ले गया। बेटी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, तुरंत पुलिस और सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव तालाब से बरामद किया गया। महिला की पहचान 33 साल की पेमी पति नाथूलाल के रूप में हुई। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, क्योंकि मगरमच्छ ने शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था।