HomeHimachalखिलौने की तरह पहाड़ी से गिरी कार, अंदर चिल्लाते रहे बच्चे, देखें...

खिलौने की तरह पहाड़ी से गिरी कार, अंदर चिल्लाते रहे बच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बंजार उपमंडल में स्थित जीभी में पहाड़ी से कार खिलौने की तरह लुढ़कते हुए सड़क पर गिर गई। इस हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और ऊपरी सड़क से फिसलते हुए पहाड़ी ढलान की ओर लुढ़क गई। घटना आसपास लगे कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज रौंगटे खड़े कर देने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार कार तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इसके बाद गाड़ी पहाड़ी से नीचे की ओर लुढ़कने लगी। जब कार पहाड़ी से नीचे लुढ़क रही थी, उसी दौरान उसमें सवार एक महिला वाहन से बाहर छिटककर बीच ढलान में जा गिरी। वहीं कार नीचे सड़क पर जाकर पलट गई] जिसमें परिवार के अन्य सदस्य फंसे हुए थे। गाड़ी के अंदर दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे जो हादसे के बाद डर और दर्द से जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

समय रहते मदद मिलने से स्थिति और गंभीर होने से बच गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को केवल हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि यहां की सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -