Punjab Govt
HomeHaryanaभाई के पीछे-पीछे दौड़ी 2 वर्षीय बच्ची को स्कूल बस ने कुचला,...

भाई के पीछे-पीछे दौड़ी 2 वर्षीय बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः सवा 2 साल की मासूम बच्ची को स्कूल बस द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल जा रहे अपने भाई के पीछे दौड़कर बस तक पहुंच गई थी। यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने ड्राइवर पर आरोप लगाया कि उसकी लापरवाही ने मासूम की जान ले ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।

जानकारी मुताबिक, सोनीपत में गन्नौर के गांव बड़ी के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उनकी 2 बेटियां थीं। बड़ी बेटी प्रांजल थी, जो सवा 2 साल की थी। वहीं, दूसरी बच्ची अभी 3 महीने की है। शुक्रवार को प्रांजल की दादी अपने पोते विहान को स्कूल बस में बैठाने गली से बाहर सड़क पर गई थी। जब विहान को लेकर दादी निकलीं तो प्रांजल भी खेलती हुई दादी के पीछे-पीछे बाहर आ गई। दादी ने थोड़ी देर सड़क पर खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार किया। तब तक प्रांजल रोड के दूसरी ओर ही खड़ी रही। जब स्कूल बस आ गई और विहान को दादी ने बस में चढ़ा दिया तो प्रांजल भी रोड की दूसरी तरफ से बस की ओर चल दी।

वह बस के आगे से गुजर रही थी। इसी दौरान विहान को बैठाकर बस चल दी और ड्राइवर ने बस के आगे आ चुकी प्रांजल को देखा ही नहीं। इससे बस की टक्कर प्रांजल को लगी और बस के दोनों पहिए उसके ऊपर से निकल गए। घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। उन्होंने घायल प्रांजल को उठाया और सोनीपत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता प्रदीप की शिकायत पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बस के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -