लखनऊ: शहर में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंद दिया है। इस दौरान कार में लड़के के साथ एक लड़की भी मौजूद थी। घटना बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं कक्षा का एक छात्र कार चलाते हुए छह लोगों को कुचल गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं वहीं इलाज के दौरान छह साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने लड़की से मिली जानकारी के आधार पर कार बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
12वीं के छात्र ने कार से रौं/दे 6 लोग, 6 वर्ष के मासूम की इलाज के दौरान मौ/त#Encounternews #MinorDriving #SixPeopleInjured #NegligenceCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalUpdate #RoadSafety pic.twitter.com/C8nOfiZCCj
— Encounter India (@Encounter_India) February 13, 2026
पैदल जा रहे लोगों की भी कुचला
पुलिस के अनुसार, यह हादसा 12 फरवरी को शाम करीबन 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर कस्बा बंथरा के पास हुआ। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रहे हैं लोगों को ही कुचल डाला।
पांच लोग हुए घायल
इस हादसे में अरमान (12 साल), अवध बिहारी (42 साल), साधना वर्मा (35 साल), मीना देवी (60 साल) और दीक्षांत पटेल (6 साल) गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया है। छह साल के दीक्षांत पटेल की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसको हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है। ऐसे में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि कार 12वीं कक्षा का छात्र चला रहा था वो स्कूल फेयरवेल से कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ आ रहा था। हादसे के बाध छात्र ने अपनी दोस्त को रास्ते में ही उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की से पूछताछ करके स्विफ्ट कार बरामद कर ली है।
