अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

जालंधर: हर्ष कुमार: थाना लाबड़ा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़ो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजिंदर पुत्र सतनाम वासी सदर नकोदर और शुभम उर्फ गौरव पुत्र गुलाराम वासी प्रतापपुरा, सदर जमशेद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नछत्तर सिंह और एएसआई नरेंद्र सिंह ने अलग-अलग टीमें बनाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 09 फरवरी 2021 को मुकदमा नंबर 10 थाना लाबड़ा में दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी हरजिंदर को 08 अगस्त 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई नछत्तर सिंह ने गिरफ्तार किया है।

इसी तरह एएसआई नरेंद्र सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित भगोड़े शुभम को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ थाना लाबड़ा में 3 अगस्त 2018 मुकदमा नंबर 88 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था जिसमें अदालत ने आरोपी को 23 नवंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस अदालत में पेश करेगी।