लुधियानाः रेलवे लाइन पर खरीदारी कर घर लौट रहे व्यक्ति को 2 बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान पीड़ितों ने शोर लुटेरों को काबू करने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं शोर सुनकर कुछ दूरी पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। जिसके बाद खंभे से बांधकर उनकी खूब धुनाई की। लोगों ने बदमाशों से लूटी रकम निकलवाने के साथ-साथ हथियार भी बरामद किए। वहीं लूट का शिकार हुए अंगराज ने बताया कि वह बच्चों के लिए कपड़े खरीदकर ग्यासपुरा घर जा रहा था।
रेलवे फाटक बंद था, इसलिए वह रेलवे लाइन के साथ-साथ जाने लगा। कुछ दूरी पर उसे 2 बदमाशों ने घेर लिया। एक लुटेरे ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार दात रख दिया। उसका साथी तालाशी लेने लगा। बदमाशों ने जेब से करीब 4 हजार 300 रुपए निकाल लिए और उसे धक्का देकर फरार हो गए। अंगराज ने बताया कि वह दोनों बदमाशों का पीछा कर शोर मचाने लगा। आरती स्टील पर कुछ दूरी पर मजदूरों की मंडी लगती है। वहां बैठे मजदूरों ने शोर शराबा सुना तो उन लोगों ने भागते लुटेरों को पकड़ लिया। बदमाशों ने लोगों पर भी तेजधार हथियार से वार करना चाहा लेकिन वह नाकामयाब रहे। लोगों ने दबोच खंभे से दोनों को बांध दिया।
लोगों के मुताबिक थाना मोती नगर की पुलिस को सूचित किया गया लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। लोगों से हुई छित्तर परेड के बाद बदमाशों ने अपना नाम राहुल और रोबिन बताया। दोनों ही नशे का सेवन करते है। बदमाशों ने बताया कि वह अक्सर राह जाते अकेले मजदूरों से लूटपाट करते है। आज भी वह नशा खरीदने के लिए पैसे न होने के कारण प्रवासी को लूटने आए थे। जिसके बाद लोगों ने लुटेरों को काफी समय बाद पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।