पंजाबः लक्खा सिधाना को पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

पंजाबः लक्खा सिधाना को पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सर्वहितकारी विद्या मंदिर में बाहर प्रदर्शन कर रहे लक्खा सिधाना को पुलिस ने काबू किया है। दरअसल, लक्खा सिधाना कल एक में गए थे। दरअसल, बीते दिन लक्खा सिधाना की स्कूल के प्रिंसीपल के साथ बहस भी हुई थी। इस दौरान लक्खा सिधाना ने आरोप लगाया कि स्कूल छात्रों को पंजाबी नहीं सिखा रहा है। स्कूल द्वारा पंजाबी बोलने वाले छात्रों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज लक्खा सिधाना द्वारा स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने लक्खा सिधाना को काबू कर लिया और अपने साथ ले गई।

इस मामले की वीडियो भी सामने आई है। जहां लोगों द्वारा पुलिस को धक्के ना मारने के लिए कहा जा रहा है। लक्खा सिधाना के साथ भारी संख्या में लोग स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लक्खा सिधाना को हिरासत में ले लिया। लक्खा सिधाना का आरोप है कि स्कूल में बच्चों के पंजाबी बोलने पर जुर्माना लगाया जाता है। कड़ा पहनने पर मना किया गया है, बच्चों को नाइट क्लासें लगाने के लिए कहा जा रहा है।  यहां तक कि परिजनों ने कहा कि बच्चे की पगड़ी तक स्कूल में उतरवा दी गई।

जिसके चलते बच्चों के परिजन स्कूल के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले लक्खा सिधाना स्कूल में प्रिंसिपल के दफ्तर पहुंचा जहां उसने प्रिंसिपल को एक किताब दी और वीडियो बनानी शुरू कर दी कहा कि आप पंजाबी का 'ऊड़ा-एड़ा' पढ़ कर सुनाओ तो इस पर प्रिंसपील ने कहा कि उन्हें 'ऊड़ा-एड़ा' नहीं आता जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद बच्चों के अभिभावक भड़के हुए हैं।  वहीं डीएसपी ने कहा कि किसी भी तरह लोगों को मुश्किलें नहीं आने दी जाएगी। लॉ एंड आर्डर को ध्यान में रखते हुए  ट्रैफिक जाम नहीं होने दिया जाएगा न ही हुल्लड़बाजी करने दी जाएगी। डीएसपी ने कहा कि स्कूल की मैनेजमेंट के साथ बात करें, रास्ता रोकने से कुछ नहीं होगा।