पंजाब : गोली लगने से घायल कारोबारी ने किया बड़ा खुलासा

बदमाशों को मिली थी इतने करोड़ की सुपारी
लुधियाना: शहर में 2 दिन पहले किडनैप करने के कारोबारी संभव जैन खूब बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस मामले में घायल संभव जैन ने बड़ा खुलासा किया है। संभव जैन ने पुलिस को बताया- बदमाशों ने ही मुझे बताया कि उन्हें किसी से मिली सुपारी मिली थी। अगर मैं बचना चाहता हूं तो उन्हें 5 करोड़ रुपए दे दूं। संभव जैन ने बताया कि उसके अपहरण में शामिल दो लोगों की पहचान मोहित और रवि के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार रात को कुछ बदमाशों ने संभव जैन को किडनैप किया और फिर उसकी जांघ में गोली मारने के बाद सड़क पर फेंककर फरार हो गए। बदमाश उसकी नई कार ले गए। ये कार उसने हफ्तेभर पहले धनतेरस पर ही खरीदी थी। कार में GPS सिस्टम लगा है। संभव जैन हमेशा GPS सिस्टम ऑन रखता था, लेकिन वारदात वाले दिन उसने इसे बंद कर रखा था। इसकी वजह से उसकी गाड़ी की लोकेशन पता करने में पुलिस को दिक्कत आ रही है। हालांकि लुधियाना शहर की सड़कों पर घूमती उसकी कार की फोटो पुलिस के हाथ लग चुकी है।
संभव जैन को कुछ बदमाशों ने शुक्रवार रात किडनैप कर लिया था लेकिन पुलिस के अलर्ट हो जाने पर बदमाश उसकी जांघ में गोली मारने के बाद सड़क पर फेंककर चले गए थे। वहीं दूसरी ओर बदमाशों द्वारा घायल कर सड़क पर फेंक दिए गए संभव जैन को घटना के बाद गंभीर अवस्था में DMC अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी बायीं जांघ से गोली निकाल दी। उसे रेस्ट करने की सलाह दी गई है।
