Advertisements
Ad 6
Advertisements
Ad 8
Advertisements
Ad 7

Lok Sabha Election Result Live: INDIA और NDA में कांटे की टक्कर, इन राज्यों में फंसा पेच

Lok Sabha Election Result Live: INDIA और NDA में कांटे की टक्कर, इन राज्यों में फंसा पेच Lok Sabha Election Result Live: INDIA और NDA में कांटे की टक्कर, इन राज्यों में फंसा पेच

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है, जोकि अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद पूरी होगी। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महोत्सव में सब की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता की हैट्रिक लगाता है या फिर विपक्षी इंडिया गठबंधन सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल होता है।

यूपी, राजस्थान, बंगाल और पंजाब में भाजपा को झटका

  • 543 सीटों में से 543 के रूझान आने शुरू हो गए है, जिसमें INDIA गठबंधन 252 और NDA 276 सीटों पर आगे चल रही।
  • उत्तर प्रदेश में शुरूआती रूझानों में उतर प्रदेश में बड़ा उल्टफेर
  • उतर प्रदेश के बाद राजस्थान में बड़ा उल्टफेर
  • NDA 13 और INDIA 12 सीटों से आगे।

उत्तर प्रदेश

INDIA 42 और NDA 37 सीटों से आगे

  • उत्तर प्रदेश में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी 37 और समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है।
  • यूपी की सभी 80 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे चल रही है। 
  • अमेठी में कांग्रेस के किशोरीलाल को अब तक 46,651 वोट मिल चुके हैं जबकि स्मृति ईरानी को 31654 मिल चुके हैं। किशोरीलाल 14997 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • चंदौली में बीजेपी उम्मीदवार डॉ महेंद्र नाथ पांडेय सपा के वीरेंद्र सिंह से पिछड़ गए हैं। 
  • यूपी में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। अमेठी में स्मृति ईरानी 20 हजार वोट से पीछे चल रही हैं। 
  • फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति 213 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह से 1470 मतो से आगे चल रहे हैं
  • कन्नौज से अखिलेश यादव 17 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • रायबरेली से राहुल गांधी करीब 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
  • सुल्तानपुर से बीजेपी की सांसद मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।

बिहार

INDIA 10 और NDA 33 सीटों से आगे

  • बिहार में जेडीयू 16 सीटो से 13 सीटों पर आगे चल रही।
  • बीजेपी 17 सीटों से 9 सीटों पर आगे चल रही।
  • चिराग पासवान की पार्टी अपनी 5 सीटों पर लीड कर रही।
  • कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है, जबकि 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त ली हुई है।
  • बिहार की चर्चित सीट काराकट सीट पर पवन सिंह आगे चल रहे हैं।

कर्नाटक 

INDIA 20 और NDA 7 सीटों से आगे

तमिलनाडू

DMK  38, BJP , Con

पश्चिम बंगाल

TMC 30, BJP 10, Congress 2

महाराष्ट्र

INDIA 31 NDA 17 सीटों से आगे 

  • महाराष्ट्र में NDA ने बड़ी जीत का दावा किया था, लेकिन यहां भी उसकी सीटें फंस गई है।
  • एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है।
  • 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई।
  • अभी तक के रुझानों में बीजेपी 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है।
  • कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।

हरियाणा में बड़ा उल्टफेर

  • हिसार से कांग्रेस कैंडिडेट जेपी को उचाना, उकलाना और नारनौंद से लीड मिल रही है। भाजपा के रणजीत चौटाला पिछड़ गए हैं।
  • हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और भिवानी-महेंद्रगढ़ में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। कभी कांग्रेस कैंडिडेट आगे तो कभी बीजेपी उम्मीदवार आगे हो रहे हैं।
  • रूझानों में कांग्रेस के राज बब्बर आगे

हिमाचल के शुरूआती रूझान

  • गगरेट विधानसभा उप चुनाव राकेश कालिया कांग्रेस 1304 मतों से आगे तीन राउंड के बाद
  • लोकसभा की 4 सीटों पर भाजपा आगे 
  • हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 44490
  • कांगडा से राजीव भारद्वाज 62829
  • मंडी से कंगना रनौत 16100
  • शिमला से सुरेश कश्यप 24248

धर्मशाला उपचुनाव  चुनाव

  • देवेंद्र जग्गी कांग्रेस 3810  
  • सुधीर शर्मा भाजपा 3492  
  • राकेश चौधरी निर्दलीय 131
  • कांग्रेस के देवेंद्र जगी  दूसरे राउंड के बाद 318 मत से आगे 

Disclaimer: All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read carefully and Encounter India will not be responsible for any issue.


Encounter India 24 Years Celebration
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page