कपूरथलाः खेतों में काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

कपूरथलाः खेतों में काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

कपूरथलाः जिले के कस्बे सुल्तानपुर लोधी के मांड क्षेत्र के बाउपुर गांव में 2 मजदूरों की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव में मजदूरों ने शराब समझ कर कीटनाशक दवा पी ली थी। जिससे 2 मजदूरों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक गांव लखवरियां निवासी अर्जन सिंह पुत्र निशान सिंह व दूसरा सुरो मंडल पुत्र जोगी मंडल प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है।

जबकि फुलकित मंडल पुत्र राम मंडल जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह भी प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त मजदूर खेतों में काम करने के बाद बाउपुर में एक किसान की मोटर के पास गए थे। इस दौरान उनकी नजर कार ठेका मार्का शराब 'फर्स्ट च्वाइस' शराब की बोतल पर पड़ी, जिसमें कथित तौर पर कुछ कीटनाशक दवाई थी। तीनों ने शराब समझ कर उस कीटनाशन दवाई को पी लिया।

इसके बाद देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ गई। निशान सिंह व सूरो मंडल को उनके साथियों ने सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कबीरपुर थाने की पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।