हिमालच चुनाव live :7वीं बार जीते सीएम जयराम ठाकुर,3 मंत्री हारे

हिमालच चुनाव live :7वीं बार जीते सीएम जयराम ठाकुर,3 मंत्री हारे

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है और रुझानों में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। हिमाचल में कांग्रेस 40 सीट तो भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो हिमाचल में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज कायम रहेगा और कांग्रेस आसानी से सरकार बना सकती है। मुकेश अगनीहोत्री 9827 वोटों से हरोली से जीत गए हैं।

CM ठाकुर रिकॉर्ड 7वीं बार जीते

सराज सीट से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वे रिकॉर्ड 7वीं बार जीते हैं।

जयराम ठाकुर के 3 मंत्री चुनाव हारे

  • जयराम सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर से चुनाव हार गए हैं।
  • कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री रहीं सरवीण चौधरी कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया से चुनाव हार गईं।
  • जयराम कैबिनेट में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह से चुनाव हार गए। सुरेश
  • भारद्वाज पिछले चार चुनाव शिमला शहरी सीट से जीते थे। BJP हाईकमान ने इस बार भारद्वाज की सीट बदलते हुए उन्हें कसुम्पटी सीट से टिकट दिया था।