दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रामकुमार जीते

दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रामकुमार जीते

भाजपा के परमजीत पम्मी को हराया

बददी/सचिन बैंसल :  दून विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के राम कुमार चौधरी विजय रहे हैं । राम कुमार चौधरी ने भाजपा के मौजूदा विधायक परमजीत पम्मी को 6811 मतों से पराजित किया। मतगणना नालागढ़ के सरकारी कॉलेज में की गई । मतगणना में कुल सात राउंड रखे गए थे सातों ही राउंड में कांग्रेस के राम कुमार चौधरी लीड में रहे। जिसके साथ अंत में कांग्रेस ने दून विधानसभा क्षेत्र में बाजी मारी।
दून विधानसभा क्षेत्र के कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे कांग्रेस से राम कुमार, भाजपा से परमजीत सिंह पम्मी, आम आदमी पार्टी से स्वर्ण सिंह सैनी, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से बलबंत ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी से नगेन्द्र सिंह और एक आज़ाद उम्मीदवार देसराज चौहान मैदान में थे। 12 नवम्बर को हुए मतदान में दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 71563 वोट में से 61004 वोट डाले गए थे ओर 8 दिसम्बर को नतीजा यह रहा कि कांग्रेस सबसे आगे रही। 

किसको कितने वोट पड़े

कांग्रेस के राम कुमार -32038
भाजपा के परमजीत सिंह पम्मी- 25227
आमआदमी पार्टी के स्वर्ण सिंग सैणी - 659
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के बलबंत ठाकुर-1425
बसपा के नगेन्द्र सिंह -276
आज़ाद देसराज चौहान-1895
नोटा -222

"क्या बोले राम कुमार"

जीतने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए राम कुमार चौधरी ने कहा कि ये जीत मेरी नही बल्कि जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि " जो पानी से नहाते है वो लिबास बदलते हैं, जो पसीने से नहाते है वो इतिहास बदले है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती थी कि अगर कोई विधायक दून क्षेत्र में हार जाता है तो वह दोबारा विधायक नहीं बनता। उन्होंने कहा कि आज इस जीत ने  भाजपा को करारा जवाब दिया है कि आज दून में कांग्रेस ने द्वारा अपनी जीत दर्ज कर इस इतिहास को भी बदल दिया है।