सेंट्रल जेल में एक कैदी ने की आत्महत्या 

सेंट्रल जेल में एक कैदी ने की आत्महत्या 

कपूरथलाः सेंट्रल जेल में एक कैदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके शव को जेल कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में बंद गुरचरण सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी ने देर रात जेल के बाथरूम में कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब जेल कर्मचारियों को इस बात का पता चला तो वे मृतक को सुबह करीब 4 बजे सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी डॉक्टर नवदीप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।