गुरदासपुरः बटाला में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि काहनुवान रोड पर कार में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रकाश सिंह काहनुवान रोड स्थित गांव झड़ियावाल निवासी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मृतका की मां प्रकाश सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं, मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइन के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बटाला-कहनुवान रोड पर कार में शव होने की सूचना मिली थी। मामले की सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कार से बरामद हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।