नाभाः पंजाब में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है और आए दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत होने के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला नाभा-मलेरकोटला चुंगी के पास से सामने आया है, जहां एक स्कॉर्पियो ने एक्टिवा सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।

इस दौरान एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों प्रवासी मजदूर थे। इस हादसे की सूचना मिलने पर परिवार रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राहगीरों ने मृतक व गंभीर रूप से घायल दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान रामपाल और संतराम के रूप में हुई है। इसमें एक मूंगफली और दूसरा सब्जी बेचने का काम करता था। हादसे के बाद गाड़ी चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
