Breaking Newsट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओडिशा: जिले में भीषण रेल हादसे के बाद अब ट्रेन में आग लगने की घटना हुई है। पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में वीरवार को दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एक एसी कोच में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई और ज्यादा यात्री ट्रेन से बाहर आ गए।

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खरियार रोड स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के बी-3 कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे यात्री सहम गए और ट्रेन से बाहर निकल गए। रेलवे ने कहा कि घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। लेकिन आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी, कोई नुकसान नहीं हुआ।

एक घंटे के अंदर गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया और ट्रेन को रात करीब 11 बजे रवाना कर दिया गया। गौरतलब है कि दो जून को बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की टक्कर से भीषण रेल दुर्घटना हुई थी, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। इसके बाद सरकार ने रेल सुरक्षा को और मजबूत करने की कवायद शुरू की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल...

CM Saini की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, डेवलेपमेंट प्लान पर किए गया विचार

चंडीगढ़: हरियाणा में भूमि के उपयोग, शहरी विकास और...

नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात चंडीगढ़: हरियाणा...

Punjab News: नगर कौंसिल को लेकर सियासी उल्टफेर, BJP के 2 पार्षद AAP में शामिल

होशियारपुरः मुकेंरिया में भाजपा को बड़ा झटका लगा। दरअसल,...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।...

भाजपा का अभेद्य किला ढहा, इतने वोटों से प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा का चुनाव जीता

बिहार की रजनीति में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। जहां, बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे...

CM Saini की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, डेवलेपमेंट प्लान पर किए गया विचार

चंडीगढ़: हरियाणा में भूमि के उपयोग, शहरी विकास और भवनों के निर्माण को व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न जिलों...

नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ढांचे को...