भोपाल: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए राजा पटेरिया ने कहा- पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। उनका ये वीडियो वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है। राजा पटेरिया ने कहा कि कि मोदी जाति, धर्म और भाषा के आधार लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहेगा। अपने बयान पर सफाई देते हुए राजा पटेरिया ने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। हत्या का मतलब चुनाव हराने से था। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा करने वाले, देश तोड़ने वाली हरकत कर रहे हैं। ऐसे बयानबाजी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ऐसे बयानों पर सरकारी सख्ती बरतेगी।
क्या है पूरा मामला
खजुराहो के मूल निवासी राजा पटेरिया कांग्रेसी पूर्व विधायक रहे हैं। वे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां वे कह रहे हैं- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो।” यह वीडियो पन्ना जिले के पवई में रिकॉर्ड हुआ है। पवई में वे प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने यह विवादित बयान दिया।
पहले भी विवादों में रहे हैं राजा पटेरिया
राजा पटेरिया पहली बार विवादों में नहीं घिरे हैं। पहले भी उन्होंने दमोह में आदिवासियों का पक्ष लेते हुए एक पुलिस अधिकारी को फोन पर धमकी दे दी थी। राजा पटेरिया ने, पुलिस अधिकारी को कहा था कि अगर आदिवासियों की बात नहीं मानोगे तो वह आदिवासियों को नक्सली बना देंगे। राजा पटेरिया ने बाद में ‘हत्या’ शब्द को ‘हार’ की परिभाषा बताई।
