चंडीगढ़: कांग्रेस के दिग्गज नेता परमिंद्र सिंह पिंकी को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी वापिस लिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव को नोटिस जारी किया है। बता दें कि फिरोजपुर से परमिंद्र सिंह पिंकी 2 बार विधायक रह चुके है। उनसे वाई प्लस सिक्योरिटी वापस लिए जाने के बाद उन्हें 7 सुरक्षा कर्मी सुरक्षा के लिए दिए गए हैं। पिंकी ने उन्हें अपनी व परिवार की जान-माल की सुरक्षा के लिए नाकाफी बताते हुए उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
जिसके चलते हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूर्व विधायक पिंकी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जिन लोगों को खतरा बताती सूची जारी की गई है, उसमें उनका नाम भी शामिल है। इसलिए उनकी व परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार व पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को नोटिस जारी कर दिया है