Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, काबू...

Punjab News: कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, काबू पाने में जुटी दमकल विभाग 30 गाड़ियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के हंबड़ा रोड स्थित डायरी कॉम्प्लेक्स के पास देर रात आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, सम्राट कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार जिस समय आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बैजनाथ मौजूद था। जैसे ही उसने धुआं और आग की लपटें देखीं तुरंत फैक्ट्री मालिक वरुण गुप्ता को सूचित किया। मालिक की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। फैक्ट्री लगभग 1000 गज में फैली हुई थी जिसके कारण आग तेजी से अंदरूनी हिस्सों में फैल गई। स्थिति को देखते हुए विभाग ने 4 अलग-अलग स्टेशनों से गाड़ियाँ मंगवाईं।

आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए 30 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। गाड़ियां लगातार पानी खत्म होने पर बार-बार रिफिल होकर मौके पर पहुँचती रहीं ताकि कोई रुकावट न आए। इस फैक्ट्री में एयर कूलर (डोमेस्टिक), वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन्स का बड़े स्तर पर निर्माण होता था। आग के कारण भारी मात्रा में तैयार माल,कच्चा माल और मशीनरी जलकर राख हो गई है। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर ने बताया कि 11:10 पर सूचना मिलते ही गाड़ियाँ भेज दी गई थीं लेकिन प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग काफी फैल चुकी थी। 4 स्टेशनों की मदद से सुबह करीब 3 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -