फिरोजपुरः जिले भर में चलाये गये नशा विरोधी अभियान के तहत फिरोजपुर ANTF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों गिरफ्तार किया है। जिनसे 5 किलो 710 ग्राम हेरोइन, 4 आधुनिक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और लगभग 16 लाख 90 हजार रुपये की नशीले पदार्थों की बिक्री से मिली रकम बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी और सिकंदर सिंह उर्फ काली के रूप में हुई है।
AIG का आया बयान
मामला संबंधी जानकारी देते हुए AIG गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि टीम ने नाकाबंदी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी और सिकंदर सिंह उर्फ काली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों फिरोजपुर जिले के ही रहने वाले हैं। जिनसे 5.710 किलो हेरोइन, 16.90 लाख रुपये की नशीले पदार्थों की बिक्री से मिली रकम, और दो पिस्तौल (.30 बोर) के साथ दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आगे की जांच के दौरान, एक 9 mm टॉरस कंपनी की पिस्तौल और एक .32 बोर कार्ल वाल्थर वाफेनफैब्रिक जर्मनी की पिस्तौल के साथ अन्य मैगजीन भी बरामद की गई हैं।