लुधियानाः भामिया इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा हंगामा होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि गांव में 2 पक्षों द्वारा सेवा की प्रधानगी को लेकर विवाद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सीनियर लोगों के साथ मीटिंग करके शांतिमय ढंग से मामले को हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मुद्दे को जल्द खत्म करवाया जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों से धार्मिक मुद्दे को शांतिमय ढंग से हल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करते हुए किसी को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुद्वारा साहिब में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं संगत भी गुरुद्वारा साहिब में मौजूद है।
मामले की जानकारी देते हुए सरपंच परमिंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में ताला तोड़ने को लेकर उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से गुरुद्वारा साहिब का मुद्दा चल रहा है और 2 फरवरी को उनके द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी। जिसमें कहा गया कि शरारती अंनसरों द्वारा धक्केशाही करते हुए गुरुद्वारा साहिब का प्रधान नियुक्त किया गया है। इस दौरान पुलिस को शिकायत में गोलक ना खोलने की अपील की गई थी। सरपंच ने कहा कि लेकिन उक्त पक्ष द्वारा गोलक खोलकर पैसे निकाल लिए गए। सरपंच के अनुसार अब दूसरे पक्ष ने पुलिस के समक्ष माना है कि गोलक के पैसे उनके पास मौजूद है। वहीं गांव वासियों द्वारा अन्य व्यक्ति सरपंच को नियुक्त किया गया और उक्त प्रधान ने उन्हें घटना स्थल की सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। सरपंच के अनुसार 13 परिवारों द्वारा व्यक्ति को सरपंच बनाया गया, जबकि दूसरे पक्ष ने 10 परिवारों के साथ मिलकर अपना नया प्रधान नियुक्त किया गया। इसी मामले को लेकर विवाद हो गया।
दूसरे पक्ष ने कहा कि गुरु घर में किसी द्वारा धक्के से प्रधान नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के समक्ष कहा गया कि उनके साथ लोग कम संख्या है, जिसके बाद उनके द्वारा आज सुबह भारी संख्या में गांव वासी गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। लेकिन दूसरे पक्ष मौके नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि गुरु घर के पुराने पैसों को लेकर विवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु घर में प्रधान को गुरु की संगत ही नियुक्त करती है और उन्हीं ने नया प्रधान नियुक्त किया है। ऐसे में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है।