HomeHimachalतूफान में बाल-बाल बचे स्कूल इंचार्ज, गाड़ी पर गिरा विशाल किक्कर का...

तूफान में बाल-बाल बचे स्कूल इंचार्ज, गाड़ी पर गिरा विशाल किक्कर का पेड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय माध्यमिक पाठशाला हिंडोला के इंचार्ज कुलविंदर सिंह सोमवार सांय एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी गाड़ी से घर की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ले ली। क्षेत्र में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई और रास्ते पर चलना जोखिम भरा हो गया।

इसी दौरान रास्ते में खड़े एक विशाल किक्कर का पेड़ तेज तूफानी हवाओं के कारण अचानक उखड़कर सीधे उनकी गाड़ी पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुलविंदर सिंह उसमें फंस गए। घटना के समय आसपास से गुजर रहे लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।हादसे के बावजूद कुलविंदर सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे यह कहावत चरितार्थ हुई कि “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।” कुछ समय तक वह गाड़ी में फंसे रहे, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक संजय, विपन, राकेश कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए पेड़ को काटने का कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे कुलविंदर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत कार्य में जुटे युवकों की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -