संगरूरः धूरी में उप-मंडल अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 100 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, धुरी उपमंडल अस्पताल की नई इमारत का भी उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि इस इमारत का निर्माण 21.65 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। इस अवसर पर भगवंत सिंह मान ने अकाली दल को घेरते हुए कहा कि सुखबीर बादल के रिश्तेदार बिक्रम सिंह मजीठिया चित्ता मामले में जमानत पर बाहर आ गए हैं और एक बहादुर आदमी की तरह घूम रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह पिछली सरकारों की गलतियों को सुधार रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बड़े बादल हों या छोटे बादल, सभी ने कई गलतियां की हैं, हम तो बस उन्हें सुधार रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ही सबको विरोधी लगता हैं। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने 4 वर्षों में एक भी मुद्दा नहीं उठाया है। मान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नेहरू को सबका चाचा बना दिया था, लेकिन मैंने सबको अपना भाई बना लिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वडिंग, बाजवा सहित अन्य सभी नेताओं की पारियां खत्म हो गई। अकाली-कांग्रेस के बाद भाजपा पर भी सीएम मान ने निशाना साधा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते है उनका इसरो से पुराना नाता है। सीएम मान ने कहा कि ऐसा को कक्षा के समय में होता था, कि इस-रो में इस-रो। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले ही विरोधी हार मान चुके है।