HomeNationalSri Ram Chandra Bhanja Medical College Hospital में लगी भीषण आग, 10...

Sri Ram Chandra Bhanja Medical College Hospital में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओडिशाः कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने लोगों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है।

वहीं, ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -