Punjab Govt
HomeHimachalBaddiउद्योगपति सुरेंद्र जैन को अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन में किया सम्मानित

उद्योगपति सुरेंद्र जैन को अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन में किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर के स्पेशल सत्र में उद्योगपतियों का मंथन

बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय पैकेजिंग संस्थान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  भारतीय पैकेजिंग उद्योग के लिए छठे अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय पैकेजिंग 5 एस (सुरक्षित, संरक्षित, स्टैंडर्डाइज्ड, स्मार्ट और स्टेबल) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसरखा गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन  कौरुगेटेड पैकेजिंग, सुरक्षा, ट्रेसिंग और एंड-ऑफ-लाइन में भविष्य के लिए तैयार स्वचालन पर विशेष सत्र का का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन डॉ. माधब चक्रवर्ती, पूर्व संयुक्त निदेशक और क्षेत्रीय प्रमुख, आई आई पी ने किया। कार्यक्रम में विशेष रुप से पहुंचे नालागढ़ के उद्यमी व हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ के प्रदेश संरक्षक सुरेंद्र जैन जो कि दो दशक से गत्ता उद्योग से जुडे हैं ने इस उत्पाद के संरक्षण संवर्धन व इतिहास पर विस्तार डाला।

उन्होने कहा कि भारत या विदेश में कोई भी उत्पाद बने इसमें पैकिंग का खर्च पांच फीसदी तक होता है। अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन में संपूर्ण भारत में प्रिटिंग एंड पैकेजिंग में अपना अतुलनीय योगदान देने के लिए नालागढ़ के उद्योगपति सुरेंद्र जैन को पैकेजिंग शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं विशेष कार्य करने वाले उद्यमियों को सुरेंद्र जैन के हाथों सम्मानित करवाया गया। सुरेंद्र जैन ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा के आने वाला समय कॉरुगेशन बॉक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है जिसमें ऑटोमेशन मशीनरी अपना एक विशेष रोल निभायगी।

सुरेंद्र जैन ने इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए एडिशनल डायरेक्टर प्रो तनवीर आलम आईआईपी नई दिल्ली, डायरेक्टर आईआईपी मुंबई शेखर  और आईआईपी दिल्ली विजिटिंग फैकल्टी डॉ अशोक मारवा का आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसे सम्मेलनों से संबधित क्षेत्रों में आ रही नवीन तकनीकों के अलावा बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -