Punjab Govt
HomeNationalMiddle East में चल रहे तनाव के बीच रद्द हुई CBSE की...

Middle East में चल रहे तनाव के बीच रद्द हुई CBSE की परीक्षाएं, इस वजह से लिया गया फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच में भारतीय छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने खाड़ी क्षेत्र में पढ़ रहे 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। यह फैसला उन देशों में रहने वाले छात्रों के लिए बहुत जरुरी है जहां भारतीय प्रवासी परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए सीबीएसई से जुड़े स्कूलों पर निर्भर है। सीबीएसई की ओर से जारी किए गए नोटिस के जरिए से बताया गया है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में निर्धारित सभी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अब नहीं होगी। इन परीक्षाओं का समय 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक तय किया गया था। इसके अलावा मार्च के पहले हफ्ते में पहले से स्थगित की गई परीक्षाएं भी अब पूरी तरह मानी जाएगी।

Read in English:

CBSE Cancels Class 12 Board Exams Across Middle East Amid Escalating Conflict

सीबीएसई ने सुनाया फैसला

सीबीएसई ने साफ किया है कि 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च 2026 को स्थगित की गई परीक्षाओं को भी अब रद्द माना जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि इन देशों में पढ़ रहे छात्रों के मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया बाद में की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि इन देशों में कक्षा 12वीं के उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका उचित समय पर अलग से अधिसूचित किया जाएगा।

क्षेत्रीय तनाव का दिखा असर

यह कदम मध्य पूर्व में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और क्षेत्रीय संकट को देखते हुए लिया गया है। खाड़ी देशों में कई भारतीय प्रवासी परिवार रहते हैं। इनके बच्चे भारतीय शिक्षा प्रणाली में पढ़ाई कर रहे हैं। सीबीएसई की यह पहल छात्रों और उनके परिवारों के लिए राहत की बात है क्योंकि अप्रत्याशित परिस्थितियों में यात्रा करना और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना सुरक्षित नहीं था।

CISCE ने रद्द की परीक्षाएं

सीबीएसई ने यह फैसला काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस से पहले लिए गए फैसले के बाद आया है। सीएससीई ने भी संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर आईसीएसई और आईएससी परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इससे यह साफ होता है कि भारतीय शिक्षा बोर्ड छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

जारी हुआ नोटिस

खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव का असर अब भारतीय छात्रों की पढ़ाई पर भी दिख रहा है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे हालात के कारण से सीबीएसई से बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने 7 देशों में रह रहे 12वीं के छात्रों के सभी एग्जाम रद्द किए हैं। 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली सभी परीक्षाएं अब नहीं होगी। इससे पहले जो एग्जाम 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च के सर्कुलर के जरिए पोस्टपोन हुए थे। वो भी अभी पूरी तरह कैंसिल माने जाएंगे। सीबीएसई ने यह साफ किया है कि इन देशों के 12वीं के छात्रों का परिणाम कैसे निकाला जाएगा। यह अलग से बताया जाएगा। फिलहाल इस पर कोई भी फैसला नहीं हुआ है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -