Punjab Govt
HomeHimachalरोटरी क्लब ऊना के सदस्य सीए रविंदर शर्मा का निधन, क्षेत्र में...

रोटरी क्लब ऊना के सदस्य सीए रविंदर शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना के सक्रिय सदस्य तथा जाने-माने समाजसेवी सीए रविंदर शर्मा का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए उत्तराखंड में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से ऊना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय रविंदर शर्मा सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे। वह रोटरी क्लब ऊना के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार ऊना के कोटला कलां श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, रोटरी क्लब के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर और सचिव रंजीत जसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में एच.एन. चीटू, जतिंदर कंवर, संजीव अग्निहोत्री, संजीव पुरी, बलदेव चंद, बरजिंदर जीत सिंह गोल्डी, नरेंद्र बबू, सुरिंदर ठाकुर, आशीष शर्मा, डॉ. के.आर. आर्य, मोनिका सिंह और रजनीश लूंबा सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे।

शोक संदेश में सदस्यों ने कहा कि सीए रविंदर शर्मा एक मिलनसार, संवेदनशील और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन न केवल रोटरी क्लब बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। क्लब सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -