ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव लडोली में वन विभाग ने एक गाडी में खैर की लकडी/हर्टवुड लोड़ पकड़ी तथा निरीक्षण के दौरान नजदीक लेवर शैड में भी खैर की लकड़ी स्टोर की हुई पाई गई है। जिस पर फारेस्ट विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।पुलिस को दी शिकायत में पूनम ढिल्लों वन रक्षक ठठल बीट ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते रोज यह अपनी टीम सहित गश्त करते हुए लडोली एरिया में थे तो एक गाडी में खैर की लकडी/हर्टवुड लोड़ मिली तथा निरीक्षण के दौरान नजदीक ही लेवर शैड में भी खैर की लकडी/हर्टवुड स्टोर की हुई पाई।
उपर्युक्त शेड शमीम अख्तर पत्नी सिकंदर हयात, निवासी गांव पंजोआ, तहसील अंब, जिला ऊना के नियंत्रण में पाई गई है। यह संभावना है कि अज्ञात व्यक्तियों ने आस-पास की सरकारी वन भूमि से इन खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काटकर राज्य की संपत्ति की चोरी की है जो इस अवैध लकड़ी के अनाधिकृत परिवहन और भंडारण के लिए उपर्युक्त वाहन और शेड का उपयोग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने वन अधिकारी की शिकायत पर शमीम उपरोक्त व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ वीएनएस व इंडियन फॉरेस्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।