Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: निहंगों के भेष में आए 3 लुटेरों ने युवक को...

Punjab News: निहंगों के भेष में आए 3 लुटेरों ने युवक को Flyover से नीचे फैंका, ज्वेलरी और Phone लूटकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः लुधियाना खरड़ हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर निहंग भेष में आए 3 युवकों द्वारा आधी रात को तलवार के दम पर पहले बाइक सवार युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को रोका। इसके बाद उन्होंने लड़की से उसकी सोने-चांदी की ज्वेलरी व फोन छीन लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की से बदतमीजी भी की। जब युवक ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। हादसे में लड़के की रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी देते चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी अंकित ने बताया कि वीरवार देर रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर सीयू रोड से खरड़ की तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर हाथ में तलवार लिए 3 युवक आ गए। वे निहंग वेशभूषा में थे और उनके हाथों में तलवारें थीं। उन्होंने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो आरोपियों ने उससे कहा कि वह अपना मोबाइल फोन और जेब में जो कुछ भी है, उन्हें सौंप दे।

अंकित ने बताया कि इस दौरान वह समझ गया कि आरोपी ठीक नहीं है। ऐसे में उसने बाइक की चाबी दूर फेंक दी, ताकि वे बाइक लेकर भाग न सकें। फिर आरोपियों ने उसकी दोस्त को घेर लिया और उसका मोबाइल फोन, चांदी की चेन छीन ली। इतना ही नहीं, सोने का कोका भी निकलवा लिया। जब उसकी दोस्त ने आरोपियों से ऐसा न करने को कहा, तो उन्होंने उससे बदतमीजी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों से भिड़ने की कोशिश करने पर वे तीनों एक साथ आए और उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। करीब 35 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल हालत में अंकित ने किसी तरह एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस वाले उसे इलाज के लिए पहले खरड़ अस्पताल लेकर गए और बाद में फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि उसकी रीढ़ की हड्डी के स्पाइनल कॉर्ड का एल-4 हिस्सा फ्रैक्चर हो गया है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया है, जहां उसकी सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -