जालंधरः शहर की जनता कालोनी में उस समय सनसनी फैल गई एक्सिडेंट के बाद एक युवक से पिस्टल गिर गई। लोगों ने लुटेरा समझ युवक को काबू कर लिया और पुलिस को बुला लिया। थाना डिविजन नंबर 1 से पहुंचे सुरजीत सिंह ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला वह सैलून में काम करता है। सैलून से लौटते वक्त जनता कालोनी के पास उसकी एक्टिवा स्लिप हो गई और पिस्टल गिर गई। लोगों को लगा कि वो लुटेरा है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवक कपूरथला का रहने वाला है, लेकिन नाबालिग होने के चलते उसकी पहचान छिपाई गई है।
View this post on Instagram
जानकारी मुताबिक, जालंधर के जनता कॉलोनी इलाके में हाथी गेट के पास एक युवक के पास एक अवैध पिस्टल देखा जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस दौरान मौके पर खूब हंगामा हुआ और कॉलोनी के काफी लोग भी इकट्ठा हो गए और युवक के साथ हाथापाई भी हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने युवक को हिरासत में लिया और उससे पिस्टल भी बरामद की गई। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि युवक इलाके में लूटपाट की घटनाओं की फिराक में घूमता है और लड़कियों से भी छेड़छाड़ की जाती है।
वहीं, मामले में थाना-1 के एएसआई सुरीज सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 2 दिन पुुरानी है और युवक से जो पिस्टल बरामद की गई है जांच के बाद वह नकली पाई गई है जिसे वो अपने घर किसी बच्चे के खेलने के लिए लेकर जा रहा था कि रास्ते में उसकी एक्टिवा फिसल गई और वह गिर गया। इस दौरान उसकी एक्टिवा से वह पिस्टल गिर गई और लोगों ने उसे असली पिस्टल समझ लिया। उन्होंने बताया कि युवक अभी नाबालिग है और वह नागरे में सैलून का काम करता है। जांच के बाद पुलिस ने घरवालों को बुलाकर उसे छोड़ दिया है।