Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: LPG Gas की कमी को लेकर DC ने दिए सख्त...

Jalandhar News: LPG Gas की कमी को लेकर DC ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। ऐसे में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइने देखने को मिल रही है। वहीं इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल एक्शन मोड में आ गए है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को गैस एजेंसियों की लगातार चेकिंग के लिए निर्देश जारी किए है। दरअसल, यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है ताकि मौजूदा हालात में आम लोगों को गैस सिलेंडरों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। ऐसे में कंट्रोलर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नरिंदर सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीमों द्वारा आज जालंधर, मेहतपुर, फिल्लौर, नकोदर और गोराया सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों और उनके गोदामों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान जहां सिलेंडरों का वजन, बुकिंग प्रक्रिया आदि की जांच की गई, वहीं गैस एजेंसियों के मालिकों को हिदायत दी गई कि जिला प्रशासन पूरे मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसलिए गैस सप्लाई नियमों के अनुसार और समय पर सुनिश्चित की जाए। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर सख्त निगरानी रख रहा है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के नेतृत्व में एक विशेष कमेटी का गठन भी किया गया है, जो जिले में गैस सिलेंडरों की उचित सप्लाई और वितरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ सिलेंडरों की कालाबाजारी, गैर-कानूनी जमाखोरी/भंडारण को रोकने के लिए जरूरी सख्त कदम उठाएगी।

डा. अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराहट में आकर गैर-जरूरी खरीददारी न करें। यदि कहीं भी गैर-कानूनी जमाखोरी या कालाबाजारी का मामला सामने आए तो कमेटी के ध्यान में लाया जाए, ताकि तुरंत उचित कार्रवाई की जा सके। आम लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गैस सिलेंडरों की किल्लत की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -