जालंधर, ENS: Skylark Chowk के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्कॉर्पियो चालक का आरोप है कि कार चालक नशे में धुत्त था। इस दौरान जब उसने कार चालक से बात करने की कोशिश की तो कार चालक द्वारा उन्हें धमकियां दी गई।
स्कॉर्पियो चालक ने घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक को राउंडअप कर लिया है। सूर्य एंक्लेव के रहने वाले स्कॉर्पियो चालक रमेश कुमार ने बताया कि वह चौक के पास गाड़ी बैक कर रहा था। इस दौरान 100 की स्पीड में कार चालक आया और उसकी गाड़ी को हिट करके फरार हो गया।
जिसके बाद पीड़ित ने थाना 4 की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जब कार चालक को पकड़कर थाने लेकर आई तो कार चालक ने ड्रिंक की हुई और उससे चला भी नहीं जा रहा था। रमेश ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा कार चालक का मेडिकल करवाया गया है। रमेश ने कहा कि वह धमकी देते हुए उन्हें किसी का फोन करवा रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को थाने में रखा गया है और दोनों पार्टियों से बात की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार का चालक का देर रात मेडिकल करवाया गया था। ऐसे में अब देखना यह है कि नशे में धुत्त कार चालक के खिलाफ पुलिस क्या सख्त एक्शन लेती है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से देर रात शराब का सेवन करके गाड़ी चलाने वाले लोगों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं इस मामले मे दूसरे व्यक्ति ने मीडिया से दूरी बना कर रखी और बयान नहीं दिया।
हाल ही में सेंट्रल टाउन के पास नशे में धुत्त गाड़ी चालक द्वारा दुकान का शटर तोड़ दिया गया था। जिसके बाद लोगों ने कार चालक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं अब एक ओर घटना सामने आई है।