Punjab Govt
HomePunjabMehar Chand Polytechnic College के Automobile विभाग के विद्यार्थियों ने किया Sant...

Mehar Chand Polytechnic College के Automobile विभाग के विद्यार्थियों ने किया Sant Valve Industry का दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों को एक औद्योगिक दौरे के अंतर्गत संत वॉल्व इंडस्ट्री का भ्रमण करवाया गया है। यह दौरा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के संरक्षण तथा ऑटोमोबाइल विभाग के प्रमुख गौरव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर गौरव शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक सेमेस्टर में ऐसे औद्योगिक दौरे आयोजित किए जाते हैं ताकि विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक औद्योगिक वातावरण की भी जानकारी मिल पाए।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक दौरे विद्यार्थियों की तकनीकी और प्रायोगिक समझ को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रिंसिपल डॉ जगरुप सिंह ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में एक्टिव भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। दौरे के दौरान फैक्ट्री के तकनीकी कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को वॉल्व निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। विद्यार्थियों ने मशीनिंग प्रक्रिया, असेंबली और गुणवत्ता जांच के बारे में भी जानकारी प्राप्त की है।

इसके अलावा उन्हें फैक्ट्री का मार्गदर्शित भ्रमण भी करवाया है। इससे उन्हें वास्तविक औद्योगिक कार्य प्रणाली की विस्तृत समझ मिली है। यह दौरा विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हुआ और उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विभाग के प्रमुख गौरव शर्मा और लेक्चरर हरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और इस दौरे को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -