Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: रिश्तेदार की दुकान पर कब्जा करने की कोशिश, तोड़ी दीवार,...

Punjab News: रिश्तेदार की दुकान पर कब्जा करने की कोशिश, तोड़ी दीवार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः अजनाला में डेरा बाबा नानक रोड पर 2 दुकानों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष का कहना है कि उनके साथ वाले दुकानदार जो उनके रिश्तेदार ही हैं, ने उनकी दुकान पर कब्जा करने की नियत से उनकी दुकान की दीवार तोड़ दी और 20-25 बदमाशों को बुलाकर तोड़फोड़ करके उनको धमकियां दी गई। वहीं दूसरे पक्ष ने सारे आरोपों को सिरे से नकारा है। घटना के बाद पीड़ितों ने इंसाफ की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते मिठाई की दुकान चलाने वाले रमेश चंद्र ने बताया कि उनके भतीजे दानिश और सुजल बगल वाली दुकान में काम करते हैं। उनका मामला कोर्ट में चल रहा है, लेकिन 10-11 की रात को उन्होंने पीछे की तरफ से दीवार तोड़कर हमारी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की। जब उन्होंने अपने घर CCTV में देखा कि वे दीवार तोड़कर हमारी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे तो वहां जाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने उन्हें धक्का दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उनके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे पक्ष की मनीषा ने कहा कि हमें हमारे हक मिलने चाहिए, जो मामला कोर्ट में चल रहा था, वह खत्म हो चुका है। यह संपत्ति उनके ससुर की है, जिसमें उनका बराबर का हिस्सा है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उन्हें उनका हिस्सा नहीं दे रहे हैं जोकि गलत है। उनका हिस्सा उन्हें दिया जाना चाहिए।

इस संबंध में अजनाला पुलिस स्टेशन के प्रमुख हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -