जालंधर: बस्ती दानिश मंदा में घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर से चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता महक ने बताया कि वह पास में ही स्थित ससुराल कर गई थी। पीड़िता के अनुसार वे 1:30 बजे पति के साथ घर से गई थी और जब 4:00 बजे वह वापस लौटी तो देखा कि घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सामान बिखरा हुआ था।
इस दौरान जब उसने अलमारी की जांच की तो देखा कि अलमारी का लॉकर तोड़कर गहने व नगदी लेकर चोर फरार हो गए थे। पीड़िता ने बताया डेढ़ लाख की नगदी, चैन, 3 अंगूठियां सहित अन्य गहने लेकर चोर फरार हो गया। घटना के दौरान घर में नाना ससुर मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार उन्होंने एक चोर को बैग के साथ जाते हुए देखा था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह चोर है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने मुंह ढका हुआ था और सिर पर टोपी पहनी हुई थी।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने बताया कि जतिन कुमार नामक व्यक्ति के घर पर चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने कहा पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।