Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक...

Jalandhar News: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नकोदर के सीनियर कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद बलविंदर कुमार ‘बालू’ का आज निधन हो गया। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारें में शोक की लहर छा गई। बलविंदर कुमार ‘बालू’ कांग्रेस के एक कद्दावर नेता थे और उनके दिवंगत भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश ‘बालू’ भी पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे थे। वह नकोदर (नूरमहल) के रविदासपुरा मोहल्ला में रहते थे और उनका अंतिम संस्कार शनिवार 14 मार्च को दोपहर 12 बजे रविदासपुरा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय गुरविंदर सिंह अटवाल, पूर्व सांसद सरदार मोहिंदर सिंह केपी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत सिंह समरा, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह जैसे कई प्रमुख नेताओं से अच्छे संबंध थे।

बलविंदर ‘बालू’ के निधन पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार अमरजीत सिंह समरा, कांग्रेस के नकोदर विधानसभा प्रभारी डॉ. नवजोत सिंह दहिया, नकोदर की विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान, बसपा के महासचिव गुरमेल चुंबर, नकोदर के पूर्व विधायक जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला, नूरमहल नगर परिषद की अध्यक्ष बीबी हरदीप कौर जौहल, एकता मंच वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) नूरमहल के महासचिव जसवीर सहजल, समाजसेवी नरेंद्र भंडाल, राकेश क्लेर, बलविंदर सिंह, पार्षद जंग बहादुर कोहली, नूरमहल मार्केट कमेटी के चेयरमैन लखबीर सिंह शीर और पार्षद राजीव मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। विभिन्न धार्मिक और राजनीतिक दलों के नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -