विधानसभा में खैहरा के खिलाफ प्रस्ताव पेश
मोहालीः कपूरथला के भुल्तथ से कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा मामले में खैहरा के बेटे मेहताब आज वकील कुबेर शेर सिंह के साथ महिला आयोग के सामने पेश हुए। सुखपाल खैहरा के बेटे मेहताब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खैहरा को जो समन भेजा गया है, उसमें कोई जानकारी नहीं है। इसलिए, उन्हें पहले शिकायत की एक कॉपी दी जानी चाहिए ताकि वह महिला आयोग के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत कर सकें, जिसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है।
वहीं दूसरी ओर आज से शुरू हुए पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाना चाहिए। यह प्रस्ताव आम आदमी पार्टी के विधायकों को बंधुआ मजदूर कहने के मामले में लाया गया है।