लुधियानाः जिले में बेखौफ बदमाशों ने देर रात जमकर उत्पाद मचाया। बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, थाना-7 के तहत आने वाली संजय गांधी कॉलोनी (सेक्टर 32) में बदमाशों ने गोपाल मंदिर के पास पहले गाली गलौच फिर ईंट पत्थर चले। इसके बाद हाथों में नंगी तलावारें लहराते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे से शुरू हुआ यह बवाल सुबह 5:30 बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। बाइक सवार युवक तलवार रहते हुए कई चक्कर लगाए।
दहशत का आलम यह था कि लोग घरों में बैठ अपनी जान की सलामती मांगते रहे। स्थानीय निवासियों के मुताबिक आधी रात को अचानक गाली-गलौज और ईंट-पत्थरों चलने लगे। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल हो गया। कुछ ही देर में करीब 6 नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उनके हाथों में नंगी तलवारें और तेजधार हथियार चमक रहे थे। बदमाशों ने इलाके में एक-दो बार नहीं बल्कि 4 बार चक्कर लगाए। जो भी वाहन रास्ते में आया उसे हथियारों से हमला कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि इन हमलावरों के मन में पुलिस का भी खौफ नहीं था। घटना का जो लाइव वीडियो सामने आया है उसमें बदमाश हाथों में तलवारें लहराते हुए खुद ही मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे। गली के दोनों तरफ से भारी पथराव हो रहा था जैसे कोई युद्ध छिड़ा हो। हथियारों से गाड़ियों पर वार कर रहे थे।इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूरी रात तांडव होता रहा पुलिस की PCR वैन भी इलाके में आई लेकिन सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश गलियों में छिप जाते और पुलिस के जाते ही फिर से हमला शुरू कर देते। सुबह होते ही डरे-सहमे लोगों ने थाना 7 में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। थाना 7 के प्रभाारी ने कहा मामला उनके संज्ञान में है। टीम मौके का मुआयना कर रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।