अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ और देहात पुलिस के सांझे ऑपरेशन ने पाक की नापाक हरकत को नाकाम करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से में 1.90 हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ और पुलिस ने बताया कि सांझे ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान से आई हेरोइन बरामद की गई है। दोनों दोषियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।
