Punjab Govt
HomePunjabPunjab News : बुज़ुर्ग महिला के Blind Murder Case की सुलझी गुत्थी,...

Punjab News : बुज़ुर्ग महिला के Blind Murder Case की सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने बुज़ुर्ग महिला के मर्डर केस को सुलझाते हुए बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि झबाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली मिंटी शर्मा के बयान पर केस दर्ज किया गया था। जिसने पुलिस को बताया था कि अज्ञात लोगों ने घर के अंदर उसकी 65 साल की सास कमलेश रानी की हत्या कर दी।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मिंटी शर्मा के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले दलबीर सिंह उर्फ ​​लाडी के साथ अवैध संबंध थे। सास कमलेश रानी अक्सर इन रिश्तों पर एतराज़ करती थी और दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। मिंटी शर्मा ने अपने प्रेमी दलबीर सिंह के साथ मिलकर अपनी सास को रास्ते से हटाने की साज़िश रची।

9 मार्च को परिवार के सदस्य दीनानगर में एक शादी समारोह में गए हुए थे। मिंटी शर्मा ने दलबीर सिंह को AC ठीक करने के बहाने घर बुलाया। जिसके बाद दोनों कमरे में गए और तकिये से कमलेश रानी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने कमरे की अलमारियों को हथौड़े से तोड़ सामान बिखेर दिया ताकि ऐसा लगे कि घर में चोरी हुई है।

पुलिस द्वारा इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को ल गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -