ASI राजेश कुमार और सीताराम पर लगे गंभीर आरोप
होशियापुरः जिले में सड़क हादसे में नौजवान को मौत को लेकर गांव बसी मरूफ के परिजनों ने मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेटे की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई है। ऐसे में बेटे की मौत की गहनता से जांच करवाई जाए। माता ने कहा कि कि कुछ दिन पहले उनके बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने बेटे की मौत का कारण फिलहाल एक्सीडेंट बताया है। परिवार का कहना है कि वह पुलिस के दफ्तर में इंसाफ को लेकर काफी दिनों से चक्कर काट रहे है, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। महिला ने बताया कि 3 जनवरी को उसका बेटा दोस्त के साथ घर से गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा।
परिवार को शक है कि बेटे की दोस्त ने ही कत्ल किया है। पीड़ित परिवार ने कहा कि बेटा दोस्त के साथ जालंधर रोड पर नसराले के पास पहुंचा और बताया जा रहा है कि वहां ट्रक की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई। लेकिन परिवार का कहना है कि घटना के दौरान बेटे के सिर पर दोस्त ने कोई नुकीली चीज मारी है। इस मामले को लेकर बेटे के दोस्त ने उनके साथ कोई संपर्क नहीं किया।
बेटे का दोस्त बुड्डोवाल का रहने वाला है और घटना के दौरान बेटे के गहने भी गायब हो गए। परिवार का कहना हैकि 3 माह से वह बेटे के दोस्त को बुलाकर पूछताछ के लिए कह रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि थाने में एएसआई राजेश कुमार और सीताराम सरेआम दोस्त पर कार्रवाई ना करने की बात कह रहे है। परिवार ने कहा कि बेटे की मौत के बाद से सोने की चेन और कड़ा गायब है। परिजन कहते हैं कि अगर वास्तव में एक्सीडेंट में उनके बेटे की मौत हुई है, इस मामले में ना तो किसी मोटरसाइकिल पर खरोंच है और ना ही युवा के शरीर पर कोई चोट के निशान हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी बयान दिए कि दूसरे युवकों से पूछताछ की जाए। लेकिन आज इतने दिन गुजर जाने के बाद भी न तो पुलिस ने दूसरे युवकों से कोई पूछताछ की और ना ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए या मौके पर पहुंचे। सिटी के डीएसपी देव दत्त शर्मा ने परिजन के साथ दुःख साझा करते हुए कहा कि कल सुबह 11 बजे परिजनों को दफ्तर में बुलाया गया है। ऐसे में ASP के साथ मिलकर एक SIT बनाई जाएगी और परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।