ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के नन्हें- मुन्ने छात्रों ने भारत की टी-20 विश्व कप जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला गया।
इस जीत की खुशी में स्कूल के नन्हें -मुन्ने बच्चों ने हाथों में ट्रॉफी लेकर खुशी जाहिर की। नन्हें -मुन्ने बच्चों ने नारे लगाए, डांस किया और जोर-जोर से हूटिंग कर अपनी खुशी व्यक्त की। सभी नन्हें -मुन्ने छात्र भारत की जीत से बेहद उत्साहित नजर आए।
स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी नन्हें -मुन्ने बच्चों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और उन्हें खेल भावना व देशभक्ति का महत्व बताया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार टी- 20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।