Punjab Govt
HomePanchkulaHaryana News: Alchemist Hospital में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर...

Haryana News: Alchemist Hospital में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-21 स्थित निजी अस्पताल Alchemist Hospital Panchkula में एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत होने से मामला गरमा गया। मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि ऑपरेशन पूरी तरह सही तरीके से किया गया था।

जानकारी देते प्रकाश सिंह ने बताया कि वह Chandigarh के सेक्टर-19 के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की सुदेश कुमारी को पेट में रसौली (ट्यूमर) की समस्या थी। इसी के चलते उन्हें ऑपरेशन के लिए पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित अल्केमिस्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।

मृतका के पति प्रकाश सिंह ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी का इलाज लापरवाही से किया गया, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। उन्होंने बताया कि एक आपरेशन करने के बाद अस्पताल ने दोबारा ऑपरेशन किया जिसके चलते साफ हो जाता है कि पहले ऑपरेशन में कोई खामी रह गई थी जिसके चलते दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि अगर सही तरीके से इलाज किया जाता तो सुदेश कुमारी की जान बचाई जा सकती थी।

मृतक महिला हरियाणा बिजली विभाग के मुख्यालय, Sector 14 Panchkula में कार्यरत थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। घटना के बाद परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए General Hospital Sector 6 Panchkula में लाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

वहीं इस पूरे मामले की जांच सेक्टर-21 चौकी पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला का ऑपरेशन सही तरीके से किया गया था और डॉक्टरों की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -