Punjab Govt
HomePunjabPatialaPunjab News: 58 लाख लगवाकर विदेश जाकर दुल्हन के बदले तेवर

Punjab News: 58 लाख लगवाकर विदेश जाकर दुल्हन के बदले तेवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब में विदेश जाने का सपना कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन जाता है, लेकिन कई बार यही सपना उन्हें बर्बादी के कगार तक भी पहुंचा देता है। बेहतर भविष्य और डॉलर कमाने की चाहत में लोग इस कदर बहक जाते हैं कि जिंदगी भर की कमाई तक दांव पर लगा देते हैं। वहीं नाभा के नजदीक के गांव रोहटा के नौजवान के साथ विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि विदेशी लड़की ने युवक और उसके परिवार के साथ लगभग 58 लाख रुपये की ठगी की है। मामले के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लड़की अभी कनाडा में है। पीड़ित युवक के पिता ने बताया कि उनके परिवार के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। पीड़ित पिता के मुताबिक उन्होंने बेटे का रिश्ता भवानीगढ़ में एक आइलेटस करने वाली लड़की के साथ किया था।

शादी के बाद लड़की को विदेश भेजने समेत सभी खर्चे लड़कों वाले ही किए थे। उन्होंने बताया कि 58 लाख रुपए लगाने के बाद में लड़की ने कनाडा पहुंच कर उनके बेटे के साथ धोखा किया और किसी और व्यक्ति से संबंध बना लिए। पीड़ित परिवार ने अन्य माता-पिता से आग्रह किया है कि विदेश जाने की लालच में आइलेटस लड़कियों के साथ अपने बच्चों की शादी करवाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें। इस मामले में पुलिस की तरफ से अगली कार्रवाई जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -