अमृतसरः शहर के गेट हकीमा थाने के तहत इस्लामाबाद इलाके के ज्वाला स्टेट में एक घर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार वाले कहीं बाहर गए थे, जब वे घर लौटे तो देखा कि उनके घर से धुआं निकल रहा है और उनकी रजाइयों में आग लगी हुई है। उन्होंने अपने इलाके के लोगों को इकट्ठा किया और फायर डिपार्टमेंट और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। फायर डिपार्टमेंट और गेट हकीमा थाने के पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कई घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के स्टीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी देते पीड़ित परिवार ने बताया कि वे घर से कुछ सामान लेने के लिए बाहर गए थे जब वे घर आए तो उनके घर से धुआं निकल रहा था जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो धुआं बहुत ज्यादा था और उनके कपड़ों में आग लगी हुई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी। उनका कहना है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी, जिससे घर का बहुत सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों को मौके पर सूचना दे दी गई है और वे पहुंचकर आग बुझा रहे हैं।
इस मौके पर गेट हकीमां थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि ज्वाला स्टेट में एक घर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे तो फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर का बहुत सारा कीमती सामान जल गया है। घर में पड़े सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से घर से निकाल लिया गया और घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाला जा रहा है।