इंसानियत शर्मसार! थाने के बाहर गुहार लगाता रहा पीड़ित परिवार, पुलिस ने नहीं खोला गेट
पुलिस से भिड़ा कार चालक, फाड़ी वर्दी, हाथ छुड़ाकर भागा, लोगों ने किया काबू
जालंधर, ENS: बस्ती एरिया की शेर सिंह कालोनी में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लैदर कंप्लेक्स रोड एमएस फार्म के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार चालक ने ई रिक्शा सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में परिवार की मासूम बच्ची सहित 2 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय माही और 52 वर्षीय शीतल शर्मा निवासी पारस स्टेट के रूप में हुई है। हादसे को लेकर घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया। परिवार ने गाड़ी चालक पर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने के आरोप लगाए।
हादसे के बाद गाड़ी चालक ने मौके से गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की और खंभे से गाड़ी टकराने के बाद गाड़ी के एयरबैग खुल गए। जिसके बाद लोगों ने कार चालक को काबू किया और पीसीआर के हवाले कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस से हाथ छुड़वाकर भाग गया। जिसके बाद पीसीआर कर्मी से कार चालक ने हाथापाई की और पीसीआर कर्मी की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान लोगों ने दोबारा कार चालक को काबू करके पुलिस के हवाले किया।
इंसानियत उस समय शर्मसार हो गई जब काफी देर तक चले हंगामे के बाद पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाने के थाने का गेट खुलवाने के लिए गुहार लगाई गई। इस दौरान थाने के बाहर बस्ती बावा खेल के बाहर परिवार थाने का गेट खोलने को लेकर चिल्ला रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा गेट नहीं खोला गया। वहीं घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हंगामे के बाद घटना स्थल पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर और एसीपी आतिश भाटिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
जिसके बाद पुलिस कमिशनर ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं बयानों के आधार पर कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया। दूसरी ओर दोषी का मेडिकल टेस्ट करवाया गया। दोषी की पहचान शेर के रूप में हुई है और गिल फार्म का रहने वाला है। धनप्रीत कौर ने कहा कि एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई को लेकर सीपी ने कहा मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर ई रिक्शा चालक सौरभ ने बताया कि वह मां और बेटी के साथ सब्जी लेने के लिए बाबू जगजीवन राम चौक के पास गया था।
वह सब्ज़ी लेकर वापस लौट रहा था कि जब वह लेदर कांप्लेक्स रोड एमएस फार्म के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी और हादसे के दौरान वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी बेटी और मां की इलाज दौरान मौत हो गई। लोगों द्वारा पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए गए। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि ई रिक्शा उसके भाई का था। सभी लोग मार्केट से सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रहे थे।
एक्सीडेंट में उसके भाई का भी चूला टूट गया है। परिवार ने घरटना की सूचना पीसीआर को दी। बताया कि कार सवार ने भागने की कोशिश की और पीसीआर कर्मी की वर्दी पर भी हाथ डाला। राहगीरों के अनुसार कार चालक को मुश्लिल से काबू कर बस्ती बावा खेल पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि फार्च्यूनर ड्राइवर को कुछ भी होश नहीं था वो टक्कर के बाद ई रिक्शा से गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। रोड पर गिरी 10 साल की बच्ची की टांगें कुचल दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।