8 से 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
जालंधरः गोराया नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चचराड़ी ओवरब्रिज पर एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 8 से 10 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
National Highway पर Truck को लगी भी\ष\ण आ\ग, मची अफरा-तफरी#TruckFire #HighwayIncident #NationalHighway #FireAccident #BreakingNews #EmergencySituation #TrafficAlert #AccidentNews #encounternews Rohit Sharma Supreme God pic.twitter.com/1oOhsaxtWv
— Encounter India (@Encounter_India) March 6, 2026
जानकारी देते सौवर सिंह ने बताया कि वह मोटर ग्रेडर मशीन लेकर पटियाला से अमृतसर जा रहा था कि जब वह गोराया चचराड़ी ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो उसकी मोटर ग्रेडर मशीन खराब हो गई। वह गाड़ी को देखने के लिए उतरा तो पीछे से आए ट्रक चालक ने उसकी मशीन को टक्कर मार दी। उसने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे में था और ट्रक में कोई कैमिकल लोड किया था, जिस कारण तुरंत आग लग गई। उसने चालक को ट्रक से नीचे उतारा तो वह मौके से भाग गया, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी।
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा एक ट्रक चचराड़ी ओवरब्रिज पर खड़ी मोटर ग्रेडर मशीन से टकरा गया, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मोटर ग्रेडर मशीन आग और ट्रक की लपटों में घिरे हुए थे। ट्रक में प्लास्टिक का दाना लोड होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी सूचना उन्होंने फायर ब्रिगेड और गोराया पुलिस को दी। सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने हाईवे को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक को सर्विस लेन की ओर डायवर्ट किया गया ताकि कोई अन्य हादसा न हो। बाद में फिल्लौर और फगवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया, जिन्होंने लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।