Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: BMW और बाइक की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत,...

Punjab News: BMW और बाइक की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फुलावल चौक के पास तेज रफ्तार BMW कार का कहर देखने को मिला। जहां BMW कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय लाल जी निवासी मोती बाग कालोनी के रूप में हुई है। मृतक लाल जी परिवार का इकलौता बेटा था और पूरे घर का खर्च वही उठाता था। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से माली था और काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था।

परिजनों ने रोते हुए बताया कि लाल जी के पिता काम करने में असमर्थ हैं क्योंकि उनके हाथ में रॉड डली हुई है। घर में बूढ़ी मां और लाचार पिता का भविष्य अब अंधकार में डूब गया है। वह रात करीब 11:30 बजे अपनी शिफ्ट खत्म कर घर जा रहा था तभी मौत बनकर आई लग्जरी कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक BMW कार सवार युवक पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर घर की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इंसाफ की मांग को लेकर आज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना दिया और यातायात ठप कर दिया। करीब 2 घंटे तक चले भारी हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कार के असली मालिक को भी पूछताछ के लिए बोलाया है ताकि हादसे के समय कार कौन चला रहा था इसकी पूरी पुष्टि हो सके।पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने कहा मेरा बेटा ही घर चलाता था अब हम किसके सहारे जिएंगे हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए और उस रईसजादे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिसने मेरे बेकसूर बेटे को मार डाला।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page