Loading...
Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: दुकान में घुसने से टोकना पड़ा महंगा, Goli Gang ने...

Punjab News: दुकान में घुसने से टोकना पड़ा महंगा, Goli Gang ने घर पर बरसाईं ईंटें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के जनता नगर इलाके में मामूली विवाद ने उस समय सघर्ष का रूप ले लिया जब कुछ युवकों ने एक दुकानदार के घर पर हमला कर दिया। विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि दुकानदार ने युवकों को अपनी दुकान के भीतर से शॉर्टकट लेने से मना किया था। आरोप है कि इलाके के गोली गैंग से जुड़े युवकों ने रात के अंधेरे में पीड़ित के घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और जान से मारने की धमकियां दीं।

जानकारी देते पीड़ित जिंदर यादव ने बताया कि उनकी दुकान गली के बिल्कुल मोड़ पर स्थित है। दुकान के दरवाजे 2 तरफ खुलते हैं जिससे गली का कोना कटता है। कुछ दिन पहले कुछ नौजवान बिना इजाजत दुकान के अंदर से होकर दूसरी तरफ निकलने लगे। जब जिंदीर यादव ने उन्हें रोका और कहा कि दुकान के अंदर से रास्ता बनाकर मत जाओ तो वे युवक भड़क गए और बहस करने लगे। तब लोगों ने आकर मामले को शांत करवा दिया।

विवाद के बाद उसी रात करीब 10:30 बजे 15 से 20 युवक जिंदीर यादव के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। युवकों ने घर को घेरकर पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और जमकर धमकियां दीं। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद हमलावरों के हौसले पस्त नहीं हुए। 2 दिन बाद रात के समय फिर से 3 युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने आते ही घर पर ईंटें मारनी शुरू कर दीं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर बेखौफ होकर पत्थरबाजी करते और गालियां देते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमला करने वाले युवक इलाके में गोली गैंग के नाम से मशहूर हैं और आए दिन लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नंबर 6 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित द्वारा दिए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page